रायपुरलोकप्रिय

राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र जैन के बिलासपुर दौरे को लेकर बैठक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश

RAIPUR NEWS : राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र जैन के बिलासपुर दौरे को लेकर बैठक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश

रायपुर। हरेंद्र बघेल । RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र जैन जी के 17 सितंबर के बिलासपुर दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय के नेतृत्व में गुढ़ियारी में बैठक की गई। इस बैठक में कोषाध्यक्ष मनीष गट्टानी प्रदेश महामंत्री झग्गर साहू प्रदेश सचिव सोनू गोस्वामी प्रदेश प्रवक्ता बृजनारायण साहू विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेन्द्र शर्मा के साथ नंदलाल साहू नारायण साहू समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया की उनके पार्टी के प्रदेश प्रभारी का दौरा सत्रह सितंबर को प्रस्तावित है उनके आगमन से लेकर स्वागत और बैठक की क्या रुपरेखा होनी चाहिए इसके बारे में चर्चा की गई. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने और कार्यकारिणी गठित होने के बाद राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र जैन जी का पहला दौरा है चुनावी मायने से देखा जाए तो उनका दौरा काफी महत्वपूर्ण है चुनाव घोषणा पत्र बनाने से लेकर प्रत्याशी के नामो की घोषणा इस मौके पर होना है गोदिया से सड़क मार्ग होते हुए उनके प्रदेश प्रभारी बिलासपुर पहुंचेगे।

इस दौरान राजनांदगाँव दुर्ग भिलाई रायपुर लेकर बिलासपुर तक उनका स्वागत कार्यकर्त्ता करेंगे बिलासपुर पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा इसके बाद बैठक की जाएगी प्रदेश प्रवक्ता बृजनारायण साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ प्रभारी का बिलासपुर दौरा पहली बार हो रहा है उनके आगमन से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है बैठक के दौरान श्री राजेंद्र जैन जी कार्यकर्ताओं के जोश भरेंगे उनका सम्बोधन कार्यकर्ताओ के लिए कई मायने रखता है बैठक के बाद जैसा भी आदेश उनके द्वारा दिया जाएगा वह सबके लिए शिरोधार्य होगा वे गोदिया से विधायक भी रह चुके है और कार्यकर्ताओ को दिशा निर्देश देकर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए पुरे देश भर में जाने जाते है निश्चित तौर उनका दौरा प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा दायक रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!