बिलासपुरलोकप्रिय

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 21 लाख के गहने व लाखों रूपये नगदी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 

CG CRIME NEWS : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 21 लाख के गहने व लाखों रूपये नगदी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मनीषा पटेल । CG CRIME NEWS : जिले की पुलिस ने शनिवार को जिले भर में अकस्मात चेकिंग पॉइंट लगाकर आवजाही करने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की। इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर बिना कागजात के गहने, नगदी रकम व साड़ियों का लाने ले जाने का मामला सामने प्रकाश में आया है। जिसे पुलिस 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रही है. संभावित प्रत्याशी अभी से मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के संसाधन जुटा रहे हैं।

यदि एक ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर धर-पकड़ हुई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि चेकिंग के पूर्व कितना माल भंडारण कर लिया गया होगा। दूसरे मामले में कल हुए ख़ुलासे के मुताबिक केंदा चौकी के पास पुलिस को एक कार से 6 लाख रुपये मिला, तो वहीं दूसरी ओर कोटा थाने में ही एक पिकअप चालक से ढाई लाख रुपए बिना दस्तावेज के बरामद किए गए.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!