धनसीर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी


धनसीर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी
बिलाईगढ़ : शैलेंद्र देवांगन : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बिलाईगढ़ ब्लॉक मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम धनसिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट रखी गई । आयोजन समिति बजरंग चौक धनसीर के उत्साही युवक युवतियों एवं महिलाओं का उत्साह पूरे कार्यक्रम में देखते ही बनता था। कार्यक्रम की तैयारी पूरे एक सप्ताह से चल रहा था । कार्यक्रम का शुभारंभ जन्माष्टमी की सन्ध्या बाल- गोपाल की झांकी के साथ ग्राम भ्रमण कर किया गया।
पानी में भीगते हुए भी महिला पुरुष एवं उत्साही कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ डीजे के धुन पर नाचते- गाते पूरे गांव का भ्रमण किया। ग्राम भ्रमण के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से महिलाओं का मटका फोड़ व म्यूजिकल चेयर , बच्चों का जलेबी रेस तथा दही हांडी फोड़ था। सबसे आकर्षक का केंद्र महिलाओं का मटका फोड़ एवं म्यूजिकल चेयर था। छोटे बच्चों के लिए रखा गया जलेबी रेस एवं बाल गोपाल तथा राधा रानी सांस्कृतिक वेशभूषा प्रतियोगिता भी अत्यंत मनमोहक था।

समिति की ओर से प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई थी। जलेबी रेस के लिए प्रथम पुरस्कार 151 रुपया , द्वितीय ₹100 तथा तृतीय 51 रुपया, म्यूजिकल चेयर के लिए प्रथम पुरस्कार 501 रुपये , द्वितीय पुरस्कार 351 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 251 रुपए , मटका फोड़ महिला एवं पुरुष प्रथम पुरस्कार ₹500, दही हांडी के लिए ₹2500 तथा बच्चों के सांस्कृतिक वेशभूषा के लिए पांच बच्चों को ₹100 प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा श्री सागरकांत साहू रफ्तार बस संचालक एवं श्री सुरेश कुमार साहू भूतपूर्व आर्मी के द्वारा बनाया गया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री एफ.आर. साहू प्रधान पाठक, श्री देवनारायण कुलदीप पूर्व सरपंच, श्री गौरी शंकर साहू, अश्वनी साहू , विजय कुमार साहू, गोपाल वैष्णव, डायमंड तोमर, सोनू बरिहा, दर्शन सिदार, फिरत श्रीवास, रामकुमार साहू व्याख्याता, डॉक्टर लक्ष्मी साहू, दिनेश अल्युमिनियम वाला , मुकेश कैवर्त्य, खगेश साहू , चंद्रकांत साहू, राम नारायण विश्वकर्मा, खिलेंद्र सिदार, लुकापरिहा आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। श्री सागर कांत एवं श्री सुरेश साहू के ही अथक परिश्रम एवं आर्थिक सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हुआ। अतः दोनों को समिति एवं ग्राम वासियों की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।






