धमतरीलोकप्रिय

चार दिवसीय राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता : कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का शाला परिवार ने किया सम्मानित 

CG NEWS : चार दिवसीय राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता : कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का शाला परिवार ने किया सम्मानित

धमतरी। CG NEWS : जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम में आज शाला परिवार ने 17 वर्ष बालक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया।

संगीत की गढ़ कहे जाने वाले खैरागढ़ में चार दिवसीय राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 1-4/09/23 तक किया गया था। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम के 17 वर्ष बालक में अर्जुन यादव, पिता गंगाधर यादव, धर्मेंद्र साहू पिता शत्रुघ्न साहू ने रायपुर जोन से प्रतिनिधित्व किया। उनके अथक प्रयास से रायपुर जोन तृतीय स्थान प्राप्त किया, छात्रों कि इस उपलब्धि से साला परिवार ने सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य जे आर साहू, व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा, पूर्णिमा वारदे, अंजू लिखी, बीपी साहू, गुलेश्वरी देवांगन, सरस्वती ध्रुव, छाया श्रीवास्तव, सरिता शर्मा, दानेश्वरी सिन्हा, मनोरमा खारिया, नलिनी मिश्रा, वंदना दीरही, योगेश साहू, कांति कन्नौज, महेश्वरी साहू, प्रहलाद साहू सभी ने बधाई दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button