बलौदा बाज़ारलोकप्रिय
विधायक शिवरतन शर्मा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा, कहा- सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही


CG NEWS : विधायक शिवरतन शर्मा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा, कहा- सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही
बलौदाबाजार : दीपक वर्मा : CG NEWS : विधायक शिव रतन शर्मा आज भाटापारा विधानसभा की ग्राम पंचायत निपानिया में रंगमंच निर्माण कार्य के भूमिपूजन में कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान विधायक शिव रतन शर्मा ने ग्रामवासियों से अपनी बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला ज़ीरो पावर कट राज्य था, जिसे भूपेश सरकार ने अपनी अथाह नाकामी से यह टैग भी छीन लिया है।
उन्होंने कहा कि किसान हितैषी होने की ढींगे हांकने वाली प्रदेश सरकार अब किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। धोखेबाज कांग्रेस सरकार अब चला चली के बेरा में है.







