

KORBA CRIME : दोस्ती में आई दरार : मामूली बहस में एक दोस्त ने दूसरे को हंसिया से किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। सुखनंदन कश्यप । KORBA CRIME : जिले के बालको थाना क्षेत्र के डबरीपारा में किसी बात को लेकर दो दोस्त आमने सामने हो गए। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ा गया कि एक ने हंसिया से दूसरे पर संघातिक हमला कर दिया। घटना में एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में 307 धारा के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि कोरबा में दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक दोस्त ने हंसिया से अपने ही साथी पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। मामले की शिकायत होने पर बालकों पुलिस हरकत में आई और आरोपी के ऊपर धारा 307 के तहत अपराध दर्जकर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि डबरीपारा निवासी टिकेश्वर यादव शराब के नशे में अपने साथी संतोष साहू के घर के सामने हल्ला-गुल्ला कर रहा था। संतोष ने जब मना किया तब दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया.जिसके बाद संतोष ने टिकेश्वर पर हमला कर दिया। दोनों आपस में गहरे दोस्त है और मिस्त्री का काम करते है।







