लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पंचायत भटगांव के विभिन्न विकास कार्यों के उचित मांग हेतु कल “एक दिवसीय पूर्ण नगर बंद”

नगर पंचायत भटगांव के विभिन्न विकास कार्यों के उचित मांग हेतु कल “एक दिवसीय पूर्ण नगर बंद”

सभी नगर वासियों कों धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

भटगांव / के पी पटेल – नगर पंचायत भटगांव मे कल दिनांक 04.09.2023 दिन सोमवार प्रातः 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक व्यापारी संघ एवं आम नागरिकों द्वारा विभिन्न मांगो कों लेकर नगर बंद करते हुए दम दमा चौक बस स्टैंड मे धरना प्रदर्शन किया जायेगा. जहाँ बस स्टैंड मे पुतला दहन भी किया जायेगा.

आपको बता दे की नगर पंचायत भटगांव कों हर राजनितिक पार्टी द्वारा हमेशा से ठगा जा रहा है और उपेक्षा का शिकार होते आ रहा है. वर्तमान मे भी यहीं स्थिति निर्मित हैं. विकास के नाम से सदैव ही भटगांव के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैं. आज धरना प्रदर्शन के मुख्य बिंदु निम्न हैं –

1. भटगांव को पूर्ण तहसील मिला लेकिन पूरा सुविधा नहीं मिलने के कारण नक़ल व रिकॉर्ड के लिए बिलाईगढ़ पर निर्भर हैं.

2. सरसिवा तहसील बनने के बाद भटगांव तहसील के कई पटवारी हल्के को वहीँ जोड़ दिया गया जिससे भटगांव के आसपास केकई गांव अब सरसींवा तहसील पर निर्भर रहेंगे और आने जाने मे लम्बे दुरी का सामना करना पड़ेगा.

3. उप पंजीयक की घोषणा जरूर हुई लेकिन आज पर्यन्त उनका कोई अस्तित्व नजर नहीं आ रहा है.

4. अनुविभागीय अधिकारी (SDM) का लिंक कोर्ट नगर भटगांव से नहीं जोड़ा गया है.

वहीँ व्यापारी संघ द्वारा सभी नगरवासियों को नगर के विकास कार्य हेतु इस धरना प्रदर्शन मे सम्मिलित होने के लिए अपील किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!