देश विदेशलोकप्रिय

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

BIG NEWS : सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। BIG NEWS : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार (3 सितंबर) को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद एडमिट किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

डॉक्टर के निगरानी में सोनिया गांधी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है। इस वजह से शनिवार देर शाम को रूटीन जांच के लिए उन्हें अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के निगरानी में भर्ती किया गया है। आज उनकी जांच चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बेठक में शामिल हुई थी।

मार्च में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button