रायगढ़लोकप्रिय

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक संपन्न; जिला अस्पताल में लगेगा ब्लड कंपोनेट सेपरेटर मशीन, CMHO ने दी जानकारी

CG NEWS : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक संपन्न; जिला अस्पताल में लगेगा ब्लड कंपोनेट सेपरेटर मशीन, CMHO ने दी जानकारी

रायगढ़ : विक्की पटेल : CG NEWS : राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के. राउत एवं चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में जिंदल गेस्ट हाऊस में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित रहे।

राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के.राउत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रेडक्रॉस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है जिसका उद्देश्य लोगों में सामाजिक भावना जागृत कर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करना है। बैठक में उन्होंने जिला शाखा रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियां, रेडक्रॉस दवा दुकान, ब्लड सेंटर और एंबुलेंस का संचालन, नि:क्षय मित्र अभियान पर चर्चा, सदस्यता अभियान की जानकारी ली। प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, शालाओं एवं महाविद्यालयों में रेडक्रॉस का गठन एवं गतिविधियों का संचालन, स्कूल-कालेजों के छात्राओं को फस्र्ट एड प्रशिक्षण दिया जाना, ब्लड डोनेट करने के लिए जनजागरूकता लाने, प्रत्येक गांवों में रेडक्रॉस वालेन्टियर नियुक्त करने, रेडक्रॉस सदस्यता अभियान चलाए जाने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के.राउत के द्वारा दान, सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी लेने पर सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने बताया कि दिए गए लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है। वहीं लक्ष्य प्राप्ति हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनायी जा रही है। इसके साथ ही स्कूल व कालेज में नये सदस्य बनाये जा रहे है। जिस पर राउत ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से सदस्यता शुल्क के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु निर्देशित किया।

सीएमएचओ ने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा एम्बुलेंस संचालित की जा रही है। इसके साथ ही ब्लड बैंक का भी संचालन किया जा रहा है एवं रेडक्रास वाहन द्वारा ब्लड कैम्प के माध्यम से ब्लड संग्रहण किया जा रहा है। वहीं रेडक्रास मेडिकल स्टोर संचालन के संबंध में श्री राउत ने कलेक्टर सिन्हा से चर्चा की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button