मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

बीएड के टॉप फाइव में स्थान हासिल किया शुभम पाठक ने

बिलाईगढ़/प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेन्द्र देवांगन

बिलाईगढ़ ।वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम पाठक के सुपुत्र को बीएड के प्रावीण्य सूची के टॉप फाइव में स्थान मिलने पर क्षेत्रीय लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है ।

प्राप्त समाचार के अनुसार बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पीपर डुला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम पाठक के सुपुत्र शुभम पाठक ने बीएड के प्राविण्य सूची के टॉप फाइव में स्थान बनाकर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है शुभम पाठक के इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है ज्ञात हो कि शुभम पाठक शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है तथा वह पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा महाविद्यालय लावर बिलासपुर में अध्यनरत है जहां महाविद्यालय के गौरव के रूप में उपलब्धि हासिल कर नाम रोशन किया है ।

सूत्रों के मुताबिक प्रावीण्य सूची के टॉप फाइव में प्रथम वर्ष में द्वितीय स्थान और द्वितीय वर्ष में तृतीय स्थान प्राप्त किया है शुभम पाठक के इस उपलब्धि पर लोगों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीये हैं प्रमुख रूप से छत्रसाल साहू, गोपाल पांडे, कपूर चंद्र अग्रवाल ,हरीश शुक्ला ,लक्ष्मीकांत पांडे, रामलाल केसरवानी , उग्रेश दुबे, जागेश्वर लहरे, डॉक्टर शंकर नारंग ,डॉक्टर परमानंद साहू ,मुद्रिका राय, कमलेश कुर्रे ,राजा अग्रवाल,नेमीचंद केसरवानी ,नल कुमार पटेल, प्रेमशिला नायक, संजय गोयल ,डॉक्टर भूपेंद्र नायक, मनीराम पंकज, रामशंकर साहू, शैलेंद्र देवांगन, धरमलाल वर्मा, संतराम बरिहा, गोपलाल पटेल ,किशोर निराला ,लक्ष्मण जोल्हे, महावीर सुमन ,सुनील सिंघानिया ,संतोष देवांगन आदि अनेक प्रबुद्ध नागरिकों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं व्यक्त किए हैं।

बीएड के टॉप फाइव में स्थान हासिल किया शुभम पाठक ने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!