रायपुरलोकप्रिय

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली 14 साल के नाबालिग की लाश, फैली सनसनी 

RAIPUR BREAKING : पेड़ पर फंदे से लटकती मिली 14 साल के नाबालिग की लाश, फैली सनसनी

रायपुर। हरेंद्र बघेल । RAIPUR BREAKING : राजधानी से लगे अभनपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ उपरवारा में एक 14 साल के नाबालिग का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मृतक बालक का नाम हिमांशु साहु जो उपरवारा का रहने वाला था, जो कल शाम से लापता था, जिसकी लाश ग्रामीणों ने सुबह पेड़ पर लटकती देखी तो तत्काल इसकी सुचना परिजनों और पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले में हत्या या फिर आत्महत्या की जाँच में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!