छत्तीसगढ़बिलासपुरमुख्य खबरलोकप्रिय

राज्य युवा महोत्सव के दौरान पंडाल में लगी आग, मचा हड़कंप,

बिलासपुर। राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल में अचानक आग लग गई। गनीमत रही की समय रहते मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया।

बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ किया, इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम चल रहा था तभी पंडाल के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही क्षणों में आग की लपटें नजर आने लगीं, जिससे वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आयोजन से जुड़े लोग हड़बड़ा गए। अचानक आग लगने से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!