छत्तीसगढ़जशपुरलोकप्रिय

रक्षाबंधन की तैयारी में जुटी थी बहन, पेड़ पर फंदे से लटकती मिली भाई की लाश, पसरा मातम  

CG NEWS : रक्षाबंधन की तैयारी में जुटी थी बहन, पेड़ पर फंदे से लटकती मिली भाई की लाश, पसरा मातम

जशपुर। CG NEWS : पुरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्यौहार मनाया जा रहा है, वहीं इसी बीच एक दुखद खबर जशपुर जिले से सामने आ रही है। यहां रक्षाबंधन की शॉपिंग कर घर लौटे युवक ने बहन को बाय बोलकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से इलाके और घर में गम का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के ग्राम पंचायत कछार के सेंदरीबहार गांव निवासी नंदलाल नाग के 20 वर्षीय पुत्र परमेश्वर नाग कल पत्थलगांव में राखी और कपड़े की शॉपिंग कर घर लौटा था। परिजन उस वक्त खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। इसी बीच परमेश्वर देर रात घर गया और अपने बहन को बोला कि इस बार राखी नहीं बांध पाओगी और बाय बोलकर घर के समीप पेड़ में रस्सी की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। रक्षाबंधन से पूर्व रात परमेश्वर की बहन पर्व की तैयारी में जुटी थी। जब सुबह स्थानीय लोग ने फांसी पर लटकता शव देख इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसे देखकर परिजनों के पैर के नीचे से जमीन घसक गई। बहन ने अपने भाई को फांसी पर लटका देख चीख चीखकर रोने लगी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!