रायगढ़लोकप्रिय

अस्पताल में आत्महत्या; तीसरी मंजिल से कूदकर मानसिक रोगी ने दी जान, फैली सनसनी 

CG SUICIDE NEWS : अस्पताल में आत्महत्या; तीसरी मंजिल से कूदकर मानसिक रोगी ने दी जान, फैली सनसनी

रायगढ़। विक्की पटेल। CG SUICIDE NEWS : जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज ने आत्महत्या कर ली है, बताया जाता है कि मानसिक रोगी जगतराम एक्का (उम्र 55 वर्ष निवासी गोवर्धनपुर थाना चक्रधरनगर) का मेकाहारा में इलाज चल रहा था, जिसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, मरीज ने सोमवार के तड़के आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। सुबह परिसर में जब लोगों ने खून से सनी हुई लाश देखी तो पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। अस्पताल प्रबंधन ने चक्रधरनगर पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना की सुचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इलाज के लिए भर्ती था और मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मृतक बीते 25 अगस्त को अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व भी यूरिया का सेवन कर जान देने की कोशिश की थी। इसके पहले भी मृतक दो बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। उसकी मानसिक अस्वस्थता के इलाज के लिए ही मेकाहारा लाया गया था। हालांकि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मानसिक रूप से विक्षिप्त मरीज की सुरक्षा व्यवस्था पर अस्पताल प्रबंधन का ध्यान बिलकुल नहीं था। मृतक जगतराम सर्जिकल वार्ड में भर्ती था। रात में किस समय वह वार्ड से बाहर आया और कूद गया , इसकी खबर सुबह हुई। रात में अटेंडर नींद में गाफिल रहते हैं। सुरक्षा में लगे हुए दर्जनों गार्ड को भी इसकी भनक नहीं लगी। ऐसी व्यवस्था में मेकाहारा में कोई भी मरीज सुरक्षित नहीं है।

मालूम हो कि दर्जनों सुरक्षा गार्डों के होते हुए भी अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल भी चोरी होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। और अब सुरक्षा प्रबंधन में चूक से मरीज के आत्महत्या की खबर सामने आई है। मेकाहारा प्रबंधन द्वारा इस ओर समुचित ध्यान नहीं दिया जाना चिंता का विषय है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!