बिलाईगढ़ महाविद्यालय में “पोषक मिलेट्स” विषय पर व्याख्यान माला की शुरुआत।

बिलाईगढ़ महाविद्यालय में “पोषक मिलेट्स” विषय पर व्याख्यान माला की शुरुआत।
बिलाईगढ़ / शैलेंद्र देवांगन / शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष – 2023 के तहत “पोषक मिलेट्स” विषय पर व्याख्यान माला की शुरुआत हुई जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रारंभ में रंगनाथ यादव (अति. व्याख्याता इतिहास) के द्वारा मोटे अनाज के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव के विषय में बताया गया तत्पश्चात कमल किशोर जांगड़े (अति. व्याख्याता प्राणीशास्त्र) ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष – 2023 पर प्रकाश डालते हुए पोषक अनाजों से छात्रों को अवगत कराया अंत में पंकज साहू (सहा. प्राध्यापक भूगोल) के द्वारा मोटे अनाजों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की चर्चा करते हुए सभी से अपने भोजन में इसे शामिल करने के लिए अपील किया गया। दूजबाई भारद्वाज (अति. व्याख्याता रसायन) एवं एम.एस-सी. के छात्र अश्विनी देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस कार्यक्रम का संचालन अन्नू केवरा (सहा. प्राध्यापक गणित) के द्वारा किया गया।