बिलासपुरलोकप्रिय

यात्रियों की बढ़ी परेशानी; छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें फिर रद्द, 31 अगस्त से 8 सितंबर तक नहीं होगा इन गाड़ियों का परिचालन

TRAIN CANCELLED : यात्रियों की बढ़ी परेशानी; छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें फिर रद्द, 31 अगस्त से 8 सितंबर तक नहीं होगा इन गाड़ियों का परिचालन

बिलासपुर। मनीषा पटेल । TRAIN CANCELLED : रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है, रेलवे ने बिलासपुर मंडल के कटनी रूट पर शहडोल-रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन विद्युतीकृत और नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। यह गाड़ियां 31 अगस्त से 8 सितंबर तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा कई गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से होकर चलाई जाएंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां

2 से 8 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

1 से 7 सितम्बर को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2 से 9 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

1 से 7 सितम्बर को भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

1 से 7 सितम्बर को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस कटनी एवं चिरिमिरी के बीच रद्द रहेगी।

2 से 8 सितम्बर को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस चिरिमिरी एवं कटनी के बीच रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

1 से 7 सितम्बर को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर होकर चलेगी।

2 से 8 सितम्बर को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!