लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

मो.सा. में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

◆ मो.सा. में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ◆

◆ आरोपी के कब्जे से 9.6 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 4160/ रुपए जप्त ◆

◆ घटना में प्रयुक्त मो.सा. एच एफ डिलक्स कीमती 50,000/रुपए जप्त ◆

गिरफ्तार आरोपी – 01. गिरजानंद खुटे पिता संतराम खुटे उम्र 32 साल साकिन धोबनीडीह,

02. सुनील कुमार सोनी पिता माखनलाल सोनी उम्र 26 साल साकिन धोबनीडीह थाना भटगांव,जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए दिनांक 23.08.2023 को थाना क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध रूप से शराब को बिक्री करने हेतु धोबनीडीह तरफ लेकर जा रहा है कि सूचना पर अम्बेंडकर चौक भटगांव पर जाकर रेड किया।

आरोपी सुनील कुमार सोनी द्वारा अपने कब्जे से पेश करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला में 40 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180ml सीलबंद जुमला 7.200 लीटर, किमती 3200/रूपये ,03 नग Super Gypsy गोवा शराब प्रत्येक में 180ml सीलबंद जुमला 540ml किमती 330/रूपये ,5000 हैवर्ड बीयर 03 नग प्रत्येक में 650ml जुमला 1950ml किमती 630/रूपये तथा आरोपी गिरजानंद खुटे पिता संतराम खुटे निवासी धोबनीडीह से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स क्रमांक CG 22 X 9206 किमती 50000/रूपये तथा जुमला किमती 54,160/रूपये को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक वजह सबूत जप्त कर आरोपीगण 01. गिरजानंद खुटे पिता संतराम खुटे उम्र 32 साल, 02. सुनील कुमार सोनी पिता माखनलाल सोनी उम्र 26 साल साकिनान धोबनीडीह थाना भटगांव के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!