महासमुंदलोकप्रिय

भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन 

CG NEWS : भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन

महासमुंद। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने आज महासमुंद जिले के किसानों की परेशानियों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

भारतीय जनता पार्टी महासमुंद किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सिर्फ किसानों की बात करती हैं लेकिन किसानों के हितैषी नहीं है। महासमुंद जिले में लगातार विद्युत की कटौती हो रही है जिससे किसान काफी परेशान है। जिले में रबी सफल के दौरान हुई ओला वृष्टि से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। जिसका मुआवजा आज तक किसानों को क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिली। किसान सम्मान निधि के लिए किए गए केवायसी में हुई त्रुटि को गांव में कैंप लगाकर सुधार करने की मांग की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button