दुर्गलोकप्रिय

जिले में सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन उत्साह से सभी ने लगाई दौड़

जिले में सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन उत्साह से सभी ने लगाई दौड़

दुर्ग 14 अगस्त 2023/

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज जिले में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश देते हुए अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाई। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा द्वारा दौड़ को हरी झंडी दिखाई गई। स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 8 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स चौक, पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड़ से बस स्टैंड होकर चर्च रोड़ से होते हुए पुनः मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त हुआ।

महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी श्री शलभ सिन्हा, ऐ.डी.एम. श्री अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त भिलाई श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button