लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

25, हाथियों का समुह जंगल से लगे गांव गाताडीह सिरपुर पहुंचा

।। 25, हाथियों का समुह जंगल से लगे गांव गाताडीह सिरपुर पहुंचा।।

।।हाथियों के दल में 2,,नर,और 14,मादा हाथियां साथ में 9, हाथियों के शावक है।।

।।जंगल से लगे गांव सिरपुर के किसान के बाडीं मे खोदाये बोर को तहस नहस किया।।

गांव के लोग हाथी आने की खबर दहशत में ।।

।।जंगल से लगे गांव हरदी घरजरा मंडलपुर नारबंद गाताडीह सिरपुर में कोटवारों से मुनादी।।

सरसीवां–गाताडीह / शैलेन्द्र देवांगन

सरसीवां–गाताडीह वन परिक्षेत्र अंतर्गत हरदी जंगलों में कुछ दिन पहले 25,हाथियों का दल जंगलों में विचरण करते हुए नरेशनगर जंगल होते हुए किसडा कचौदा के जंगलों से गुजरते हुए आगे के जंगलों की तरफ बढ़ गये थे।।

वहीं कल शाम को गाताडीह वन परिक्षेत्र के जंगल हरदी कक्ष क्रमांक 451,से हाथियों का दल गुजरते हुए । वन परिक्षेत्र गाताडीह कक्ष क्रमांक 454,से लगे गांव सिरपुर में बुधवार रात 9,30,आसपास सिरपुर मरघटी के पास गांव के करीब हाथियों का दल आ पहुंचा । जंगल के पास लगे किसान के शिवकुमार जायसवाल /पिता छेदीलाल जायसवाल के घर से बाडीं में लगे बोर को नुकसान पहुंचा गया । हाथियों ने बोर को छोड़ फोड़ कर बोर में लगे मोटर केवल वायर को निचे गिरा दिया । केशिग पाइप को भी नुकसान पहुंचाते हुए आसपास घरों के बाडियो को नुकसान पहुंचाते हुए गांव के किनारे होते आगे चले गये।।

हाथियों का समूह आगे वन से लगे गांव गाताडीह में एक घर क़रीब पहुंच गया था । वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा हाथियों को जंगल तरफ जाने कोशिश कर रहे थे । किसी तरह हाथियों का दल गाताडीह के ऊपर लगे जंगल तरफ चलें गये।

जैसे ही हाथी की खबर मिली तो हमारे पत्रिका प्रतिनिधि ने रात हाथी पहुंचे गांव गाताडीह सिरपुर पहुंच कर खबर प्रकाशन के लिए कवरेज करने गाताडीह वन विभाग परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 454, के डिप्टी रेंजर भीभीषण पटेल से आये हाथियो के बारे में जानकारी लिया गया ।गाताडीह डिप्टी रेंजर पटेल ने आगे बतलाया की बुधवार शाम करीब 25,हाथियों का दल हरदी वन परिक्षेत्र से गुजरते हुए जंगलों के रास्ते आगे बढ़ते हुए गाताडीह वन परिक्षेत्र के गांव सिरपुर मे मरघटी के पास रात 9,30,के आसपास आया हुआ था । हाथियों के दल में 2,नर हाथी और 14,मादा हाथी और साथ में 9, हाथियों के शावक देखें गये। ,,,जैसे ही हाथी आने की जानकारी मुझे हुईं मेरे द्वारा वन विभाग के आलाधिकारी को सूचना दिया गया।

वन विभाग परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर पटेल और वन विभाग के साथी कर्मचारियों व चौकीदारों ने रातभर कड़ी मेहनत करते हुए आते हाथियों को हरदी के ऊपरी जंगल की तरफ आगे बढ़ाया ।। हाथियों द्वारा नुकसान किये किसान शिवकुमार जायसवाल के नुक़सान का अवलोकन कर वन‌ विभाग के अधिकारियों को भेजा जायेगा।। और मेरे द्वारा जंगल के आसपास पास लगे गांव वालों को कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवा दिया है।।ताकि गांव वाले जंगल की तरफ न जाय।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!