बलौदा बाज़ारस्वास्थ्य

विकासखंड बिलाईगढ़ में टी बी खोज अभियान ज़ारी, 2023 तक ब्लॉक को टी बी फ्री करने की योजना…

विकासखंड बिलाईगढ़ में टी बी खोज अभियान ज़ारी, 2023 तक ब्लॉक को टी बी फ्री करने की योजना…

बलौदाबाजार : जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पूरे जिले में 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक टी बी खोज अभियान चल रहा है । विकासखंड बिलाईगढ़ में भी कई गांवों में मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर टीबी के संदेहास्पद मरीजों की खोज की जा रही है ।

इस बाबत जानकारी देते हुए बी एम ओ राजेश प्रधान ने बताया कि इस कड़ी में ग्राम धाराशिव, जमनार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 150 घरों में लगभग 516 लोगों से मिल कर उनकी स्क्रीनिंग की । स्क्रीनिंग में 6 लोग संदेहास्पद मिले जिनकी जाँच के बाद उसे कन्फर्म किया जाएगा ।पॉजिटिव आने पर उनकी दवाई शुरू की जाएगी ।

बी एम ओ ने बताया कि टी बी एक संक्रामक रोग है जो हवा से फैलता हैं। दो हफ्ते से अधिक अवधि की खाँसी, शाम को बुखार,भूख न लगना ,वजन में कमी छाती में दर्द,गले मे गाँठ यह टी बी के लक्षण हैं । सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में टी बी की जाँच और उपचार पूरी तरह से नि:शुल्क है । 6 माह का डॉट्स का कोर्स कर के इससे ठीक हुआ जा सकता है । वर्ष 2023 तक प्रदेश सहित जिले को टी बी फ्री करने की शासन की योजना है ।

आज के स्क्रीनिंग कार्यक्रम में जिला क्षय कार्यालय से जिला कार्यक्रम समन्वयक आलोक दुबे, टी बी सुपरवाइजर आकाश सिदार,टी बी मितान घना कैवर्त्य आर एच ओ रोशन साहू उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!