बलौदा बाज़ारलोकप्रिय

उल्टी-दस्त से 7 वर्षीय बच्चीं की मौत, अस्पताल में माता-पिता और डेढ़ साल के भाई का इलाज जारी

बलौदाबाजार। दीपक वर्मा । CG NEWS : प्रदेश में वर्तमान समय में कई सारी बीमारियां हो रही है। कहीं आई फ्लू तो कहीं उल्टी-दस्त आदि। ऐसा ही एक मामला बलौदाबाजार से आया है जहां उल्टी-दस्त होने से 7 वर्षीय बच्चीं की मौत हो गई। वहीं बच्चीं के माता-पिता और डेढ़ साल के भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चीं के दादा-दादी ने गांव में उसका अंतिम संस्कार किया।

पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ग्राम ससहा के रहवासी रामबिसाल यादव और उसकी पत्नी त्रिवेणी यादव को भर्ती कराया गया। दंपति ने दोनों बच्चों को दादा-दादी के पास छोड़ दिया था। मंगलवार को 7 साल की बच्ची जयश्री यादव और डेढ़ साल के दुष्यंत को भी उल्टी-दस्त होने लगा और दोनों की हालत बिगड़ने लगी।

दादा-दादी दोनों बच्चों को पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चीं को मृत घोषित कर दिया। बच्चीं की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी थी। इसी अस्पताल में अब पिता रामबिसाल और मां त्रिवेणी के साथ डेढ़ साल के बेटे दुष्यंत को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पिता और बेटे का इलाज एक वार्ड में और मां त्रिवेणी का इलाज दूसरे वार्ड में जारी है। पोती की मौत के बाद शव को लेकर दादा-दादी शासकीय शव वाहन से वापस गांव लौट गए। गांव में बच्ची का अंतिम संस्कार दादा ने किया। वहीं अस्पताल में भर्ती मां को बेटी की मौत की जानकारी अब तक नहीं दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!