रायपुरलोकप्रिय

जमीन दिलाने का झांसा देकर 40 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर । हरेंद्र बघेल

राजधानी रायपुर में 40 लाख की जमीनी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी जमीनी दलाल दिनेश शुक्ला ने सर्वेश्वर डेवलपर्स को 40लाख में एक जमीन का विक्रय किया और पैसे किसान के खाते में डलवाये। इसके पश्चात किसान के बैंक खाते से उस रकम को बाहर निकाल लिया और फरार हो गया। इस मामले खम्हारडीह थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है। आरोपी ज़मीन दलाल दिनेश कुमार शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भोपाल निवासी डेवलपर्स ओपी कृपलानी के साथ रायपुर के एक ज़मीन दलाल दिनेश कुमार शुक्ला ने ग्राम कचना जमीन बेचने-दिलाने का झांसा देते हुए धोखाधड़ी की। एक किसान से 40 लाख में 0.798 हैक्टेयर जमीन का सौदा कराकर उसके बैंक खाते में उक्त राशि भी डलवा ली, लेकिन उक्त भूमि को किसी दूसरे को भी बेच दिया और जमा राशि भी किसान के खाते से निकलवाकर खुद ही हड़प लिया। फरियादी को उक्त खरीदी गई जमीन का न तो कब्जा मिला न ही उसकी रजिस्ट्री हुई। शुक्ला अन्य लोगों से भी इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी दिनेश शुक्ला की तलाश खम्हारडीह पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!