स्वास्थ्य
बलौदाबाजार जिले के विधायक प्रमोद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव…

बलौदाबाजार जिले के विधायक प्रमोद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव…
के पी पटेल, प्रज्ञा 24 न्यूज़
बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली। आम लोगों के साथ-साथ विधायक, मंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के विधायक प्रमोद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विधायक को राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना के हल्के लक्षण के बाद कोरोना संक्रमण की जांच कराई जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया।




