छत्तीसगढ़लोकप्रिय

मनेंद्रगढ़ : घुमंतू पशुओं को मुख्य मार्ग से हटाने चलाया जा रहा अभियान

मनेंद्रगढ़ : घुमंतू पशुओं को मुख्य मार्ग से हटाने चलाया जा रहा अभियान

मनेंद्रगढ़  / 06/08/2023

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिले में घुमंतु पशुओं के कारण सड़क हादसों से होने वाले पशु हानि एवं जनहानि से बचाव हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मार्ग के आस-पास घुमंतु पशुओ में रेडियम बेल्ट लगाने एवं टैग लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा सभी नगरीय निकाय के मुख्य मार्ग एवं चौक-चौराहों में घुमने वाले घुमंतु पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट एवं पशुपालन विभाग द्वारा कानो में टैग लगाया जा रहा है।

कलेक्टर श्री दुग्गा ने बताया कि रेडियम बेल्ट लगाने से रात में वाहनों की हेड लाईट की रौशनी से पशुओं को बांधे जाने वाले बेल्ट चमकते हैं जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते हैं। इससे आमजनों के साथ-साथ पशु भी घायल होने से बच जाते हैं। इस सार्थक प्रयास से एमसीबी में रात्रि में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!