बिलासपुरलोकप्रिय

रोपाई में आई तेजी : इस बारिश ने दिया फसलों को जीवनदान, किसानों के चेहरे में खुशी की लहर

CG NEWS : रोपाई में आई तेजी : इस बारिश ने दिया फसलों को जीवनदान, किसानों के चेहरे में खुशी की लहर

बिलासपुर। मनीषा पटेल : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका बदलते ही सावन की झड़ी लगी हुई है। इससे जहां किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं खरीफ फसल के लिए बारिश वरदान हैं। लगातार बारिश से रोपाई में तेजी आई है। जिसका इंतजार किसान जुलाई माह से कर रहे थे, जो आप जाकर पूरा हुआ है।

किसान सुबह से ही अपने-अपने खेतों में धानरोपनी में दिनभर व्यस्त हो गए है। किसानों का कहना है कि भगवान को आखिरकार किसानों पर दया आ ही गई। सुख रहे खेत एक बार फिर पानी से भरने लगे हैं। सावन के शुरुआती दौर में भले ही बारिश ना होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई थी। परन्तु अब 2 दिन से लगी सावन की झड़ी से किसानों की बांछें खिल आई है। रुका हुआ रोपाई का काम फिर तेजी से शुरू हो गया है। बारिश का मौसम शुरू होते ही अच्छी बारिश हुई थी।

इस बीच बुवाई का काम जोर-शोर से शुरू हो गया था। फिर बारिश रुकने से तापमान में वृद्धि होने लगा जिससे खेत सूखने लगे थे, जिससे किसानों के चेहरों में चिंता की लकीर खींच दी थी, वही लोग उमस से परेशान हो गए थे। फिर से लगातार बारिश होने से रोपाई का काम शुरू हो गया है इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!