लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भाजपा कार्यकर्ता के साथ खूबचंद मिरी ने किया बिसनपुर में जनसंपर्क।

भाजपा कार्यकर्ता के साथ खूबचंद मिरी ने किया बिसनपुर में जनसंपर्क।

बिलाईगढ़ / शैलेन्द्  देवांगन -जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ खूबचंद मिरी शनिवार को बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिसनपुर पहुँच कर ग्रामवासियों से जनसंपर्क कर लोगो का हालचाल जाना तथा केंद्र के भाजपा सरकार मोदी सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा नेता खूबचंद मिरी ने छात्र छात्राओं, बुजुर्ग महिला व पुरुष, वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रमुखों, माता बहनों एवं ग्रामीण जनों को मुलाकात कर समस्याओं को भी सुनीं और निराकरण के समाधान पर अपने विचार व्यक्त किये।

इस जनसंपर्क अभियान में अरविन्द महिलांगे जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनु जाति मोर्चा, गोसाई भारद्वाज महामन्त्री युवा मोर्चा, डीएन मारकंडे सह सोशल मीडिया प्रभारी, अनिल सोनवानी , बिसनपुर बुथ अध्यक्ष धनउ जांगड़े, बूथ सचिव लकेश्वर् बांजरे एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button