ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर छात्र संघ विज्ञान महाविद्यालय व ज़िद्दी युथ ने किया घेराव

By Admin, pragya 24 news C.G.
बिलासपुर _ साइंस कॉलेज की ओर से ऑफलाइन परीक्षा लेने के घोषित शेड्यूल से छात्रों मेें रोष है। सोमवार को साइंस कालेज के स्टूडेंट और जिद्दी यूथ टीम ने ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा और ऑनलाइन परीक्षा करवाए जाने की मांग की है।साइंस कॉलेज के स्टूडेंट और जिद्दी यूथ टीम ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आज जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई करवाई और इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले स्टूडेंट को नेटवर्क की ज्यादा समस्या रही। इससे विद्यार्थियों की ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाई। पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पाया है।
साइंस कॉलेज के स्टूडेंट और जिद्दी यूथ टीम ने कहा कि “कॉलेज प्रशासन के द्वारा छात्रावास खोलने की अनुमति नहीं दी गई है इससे यहाँ रहने वाले 65 विद्यार्थियों के सामने रूम नहीं मिलने के कारण रहने की भी समस्या खड़ी हो गई है।कोरोना काल में अब कॉलेज प्रशासन की ओर से अब ऑफलाइन परीक्षा लेने का फैसला लिया गया। इससे छात्रों में काफी रोष है। छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की है।”