क्राइमरायपुरलोकप्रिय

राजधानी में डबल मर्डर : युवक ने सौतेली मां और भाई को तलवार से उतारा मौत के घाट…बहन की हालत गंभीर..!!

रायपुर। हरेंद्र बघेल : राजधानी रायपुर से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में युवक ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। जबकि हमले में सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार इस दोहरे हत्‍याकांड का मामला पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। यह घटना मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच हुई है। दरअसल, विवाद उस वक्‍त शुरू हुआ जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। सौतेली मां हेमिन साहू ने आरोपित राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इस पर आरोपित भड़क कर उठा और गुस्‍से में आकर सौतेली मां हेमिन साहु और सौतेले भाई रोहन साहु, बहन पर तलवार से हमला कर दिया।

सौतेले बहन की हालत गंभीर

इस हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

उरला पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!