लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सड़क में बैठने वाले घुमंतु गाय बछड़ों को किया जा व्यवस्थित और टैगिंग

*सड़क में बैठने वाले घुमंतु गाय बछड़ों को किया जा व्यवस्थित और टैगिंग

बिलाईगढ़ / प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़ 1 अगस्त 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग के सहयोग से नगरपालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में विगत कई दिनों से यह कार्य प्रतिदिन सड़क में बैठने वाले घुमंतु गाय, बछड़ों के कानों में टैग कर और गले में रेडियम पहनाया जा रहा है। नगरपालिका सारंगढ़ सहित नगर पंचायत बिलाईगढ़, भटगांव, सरिया, बरमकेला में ऐसे गाय, बछड़ों को पकड़कर कांजी हाउस और गोठान में रखा जा रहा है, जहां उनको चारा पानी दी जा रही है।

जिले के गांवों से गुजरने वाले सड़को में स्थित गांव सरसीवां, दानसरा, सालर कनकबीरा, रेड़ा, हरदी, गोडम, टिमरलगा आदि में प्रतिदिन घुमंतु और आवारा पशुओं के कानों में टैग कर और गले में रेडियम पहनाया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही साथ जिला प्रशासन द्वारा गाय, बछड़ों के मालिकों को समझाइश दी जा रही है कि अपने पशुओं को घर में बांध कर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!