मुख्य खबर

बसंत पर्व के पावन अवसर पर श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में 3 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ एवम् दीप महायज्ञ का आयोजन

बसंत पर्व के पावन अवसर पर श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में 3 कुण्डीय गायत्री महा यज्ञ एवम् दीप महायज्ञ का आयोजन

के पी पटेल, प्रज्ञा 24 न्यूज

बलौदाबाजार – जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत भटगांव के श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ मे बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवम दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ बसंत पर्व के पूर्व संध्या बेला मे भव्य गंगाजल कलश यात्रा के साथ किया गया।

यज्ञ के माध्यम से 5 घरों के लिए गंगाजल , देव स्थापना चित्र प्रदान किया गया जहां विधिवत स्थापना करने हेतु कार्यक्रम की योजना बनाई गई तथा आज के कार्यक्रम में 101 घरों में गंगा जल स्थापना की सहमति बनाई गई।

वहीं गायत्री महा यज्ञ में 4 बच्चों का निः शुल्क विद्यारंभ संस्कार एवम् एक महिला का पुंसवन संस्कार किया गया। आज के कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालुगण शामिल होकर पुण्य का लाभ उठाए। 

 

बसंत पर्व एवम् पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में सायंकालीन दीप महायज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। दीप महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के महिला मंडल के नेतृत्व में किया गया।

 

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गायत्री परिवार के युवा मंडल, महिला मंडल एवम् वरिष्ठ परिजनों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button