छत्तीसगढ़दुर्गलोकप्रिय

डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए CM बघेल, मोखली में 46.88 लाख की लागत से जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण 

CG NEWS : डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए CM बघेल, मोखली में 46.88 लाख की लागत से जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण 

दुर्ग : CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम दरबार मोखली में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा आयोजित डॉ खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. घनाराम बंछोर और स्व.गेंदलाल बंछोर के प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने दरबार मोखली में 46.88 लाख रुपये लागत से जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दरबार मोखली मेरे पड़ोसी गांव है। स्व गेंदलाल क्षेत्र के पहले वकील थे, गांधी जी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए। गेंदलाल जी छत्तर सिंग को तत्कालीन समय में जो पत्र लिखे है उसमें पूरा विवरण है। पाटन क्षेत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ है। अंग्रेजों के बनाये व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करना बड़ी बात है। डॉ. साहब का व्यक्तित्व बहुत विशाल था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!