कोंडागांवछत्तीसगढ़

थाने में जवान ने खुद को मारी गोली:जमीन पर बिखरा था खून, मौके पर ही चली गई जान;पारिवारिक विवाद से था परेशान

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सहायक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे सहायक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जवान ने खुद को थाने में बने बैरक के अंदर गोली मारी है। इससे जमीन पर खून बिखर गया था। आस-पास के लोग तुरंत ही गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था।

कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था। इस बीच रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने चला गया था। उसी दौरान रात को 11 बजे के आस-पास गोली लगने की आवाज आई थी।

इसके बाद नीचे थाने में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बावजूद जवानों ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा कि सजेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी थी। फिर जवानों ने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। अब सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। परिजनों को भी इस बात की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है सहायक आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!