सामाजिक

ग्राम पंचायत कोरकोटी मे पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पूर्ण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से

ग्राम पंचायत कोरकोटी मे पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पूर्ण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से

चंद राम बंजारे, प्रज्ञा 24 न्यूज

बिलाईगढ़ – तहसील बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरकोटी मे अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल के सदस्यों एवम् ग्रामवासियों के सहयोग से 4 दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ दिनांक 09.02.2021 मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। जहां सैकड़ों को संख्या में महिलाए अपने सिर पर दिव्य कलश धारण करके पूरे गांव में भ्रमण करते हुए नाला/तालाब मे पहूचकर वरुण देवता और कलश देवता का आह्वान कर विधिवत पूजा अर्चना करके कलश मे जल धारण कर पुनः भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस भव्य कलश यात्रा मे बिलाईगढ़ ब्लॉक के भटगांव, सर्सिवा एवम् बिलाई गढ़ परिक्षेत्र के गायत्री परिवार के अधिकांश सदस्य पहुंचकर सहयोग प्रदान किए। कीर्तन मंडली, साउंड सिस्टम, बाजे गाजे के साथ, कलश यात्रा गीत गाते, हर हर गंगे – घर घर गंगे, आपके द्वार – पहुचां हरिद्वार, एक बनेंगे नेक बनेंगे, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा आदि का नारा लगाते हुए और गांव के सभी लोगों को यज्ञ मे शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

वहीं गांव के चौक चौराहों ने महिलाओं और ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा, देव प्रतिमाओं एवम् गंगाजल का स्वागत भी किया गया। कलश यात्रा मे कोरकोटि पवनी एवम् भटगांव के युवा सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

 

ग्राम पंचायत कोरकोटी मे पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ पावन प्रज्ञा पूर्ण कथा का आयोजन दिनांक 10.02.2021 और 11.02.2021 को प्रातः 9 बजे से 12 बजे एवम् सायं 4 बजे से 6 बजे तक सम्पन्न होगा। तथा पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ दिनांक 12.02.2021 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा जिसमे 16 प्रकार के संस्कार निःशुल्क करवाए जाएंगे। पूर्णाहुति के पश्चात कार्यक्रम का समापन के किया जाएगा। हर हर गंगे – घर घर गंगे, आपके द्वार – पहुंचा हरिद्वार का विस्तृत जानकारी व प्रचार प्रसार यज्ञ एवम् कथा के माध्यम से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!