बिलासपुरलोकप्रिय

बढ़ते आई फ्लू को लेकर राजधानी में बैठक, स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी 

Eye Flu : बढ़ते आई फ्लू को लेकर राजधानी में बैठक, स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी 

बिलासपुर : मनीषा पटेल : Eye Flu : छत्तीसगढ़ में बढ़ते आई फ्लू को लेकर शासन प्रशासन के साथ सरकार भी सतर्क हो गई है। गुरुवार को राजधानी में हाई लेवल मीटिंग की गई जिसमें स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक हुई।

इस बैठक में स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन बच्चों में आई फ्लू की समस्या है वहा छात्रों को दूर दूर बैठाया जाए।साथ ही सभी स्कूलों में आई ड्रॉप और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साफ सफाई और शारीरिक स्वच्छता को विशेष ध्यान देने की बात एडवाइजरी में कही गई है।

Eye Flu : इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। जल्द ही प्रभावित वार्डों में शिविर लगाई जाएगी जिसमें नेत्र विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। जहां वे नेत्र से संबंधित समस्याओं का उपचार करेंगे और उचित सलाह देते हुए उन्हें आई ड्रॉप भी दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!