रायगढ़लोकप्रिय

शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

CG CRIME : इश्क मोहब्बत और धोखा : शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

रायगढ़ : विक्की पटेल : CG CRIME : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने कुसमुंडा निवासी शुभम पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीविल लाईन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा निवासी शुभम ने सीविल लाईन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर लगातार तीन साल तक उसके साथ अनाचार करता रहा। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता शादी का दबाव बनाती तब आरोपी उसके साथ मारपीट करता था लिहाजा पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी।

CG CRIME : पुलिस ने बताया कि पति का साथ छूटने के बाद पीड़िता आरोपी के संपर्क में आई और दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा। इस बीच शादी से मुकरने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध कायम किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button