मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

व्यवहार न्यायालय भटगांव में राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 100 मामलों का निराकरण किया गया

व्यवहार न्यायालय भटगांव में राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 100 मामलों का निराकरण किया गया

भटगांव: 16 दिसम्ब को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ छ.ग.के अध्यक्ष मान. श्री अरविंद कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष के.एम.शर्मा तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के द्वारा दिनांक 16/12/2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया तथा व्यवहार न्यायालय परिसर भटगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यगणों को लोक अदालत एवं विधिक सहायता एवं विभिन्न नियमों एवं अधिनियमों के सम्बंध में विधिक जानकारी दिया गया। व्यवहार न्यायालय भटगांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 129 लंबित प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था जिसमें से कुल 100 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें से पांच वर्ष पुराने 01 प्रकरण का निराकरण किया गया।

आयोजित उक्त नेशनल लोक अदालत में SBIबैंक ,छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक,इंडियन बैंक,बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग भी स्ट्रॉ लगाए हुए थे। सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता डी पी कुर्रे व हिमकर दुबे उपस्थित हुए तथा न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण,पुलिस स्टाप एवं अधिवक्ता संघ भटगांव के अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से शपथ आयुक्त एन के पात्रो, जे लहरे ,जे बंजारे, एम एल चन्द्रा, डी.एन. लहरें, के.एल. जांगड़े,आर. के.पाण्डे, यशपाल सिंह,विजय शंकर साहू, डगेश्वर खटकर ,विजय देवांगन, हिमकर दुबे,प्रभु साहू ,नरसिंह साहू,रोहित बघेल, भागीरथी यादव, इत्यादि अधिवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button