स्वास्थ्य

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर बिलाईगढ़ के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सम्पन्न

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर बिलाईगढ़ के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सम्पन्न

चंद राम बंजारे, प्रज्ञा 24 न्यूज़ 

बिलाईगढ़ – विश्व क्षय दिवस के अवसर पर बिलाईगढ़ ब्लॉक के विभिन्न विभाग एवं स्थानों पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ बी एम ओ डॉ. सुरेश कुमार खुटे के नेतृत्व मे विश्व क्षय दिवस मनाया गया जिसमे मरीजों एवं स्टॉफ को मास्क वितरण किया गया

वही मितानिनो एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को सामूहिक रूप से टीवी अर्थात क्षय रोग के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया एवं मास्क वितरण किया गया. थाना बिलाईगढ़ मे पुलिस स्टॉफ को भी क्षय रोग के प्रति जागरूक कर मास्क वितरण किया गया.

नगर पंचायत भटगांव, थाना बिलाईगढ़, जनपद पंचायत बिलाईगढ़, मितानिन ट्रेनिंग, हॉट बाजार, यातायात क्षेत्र इत्यादि जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर मास्क वितरण करते हुए क्षय रोग के बारे मे जागरूक किया गया.

कार्यक्रम मे भटगांव तहसीलदार अश्वनी चंद्रा, बी ए म ओ डॉ सुरेश कुमार खूंटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा,भटगांव चिकित्सा अधिकारी डॉ रोशन देवांगन,थाना प्रभारी होरी लाल रात्रे, बिलाईगढ़ थाना प्रभारी एवं स्टॉफ एवं वरिष्ठ ट्रीटमेन्ट सुपरवाइजर आकाश कुमार सिदार, टीवी मितान राजेश कुमार कर्ष, घनानंन कैवार्ट,डी आर पी फरीदा बेगम सहित समस्त मितानिन द्वारा टीवी उन्मूलन कार्यक्रम को मनाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!