क्राइमबिलासपुरलोकप्रिय

फंदे पर लटकती मिली 22 वर्षीय ब्यूटीशियन की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

CG NEWS : फंदे पर लटकती मिली 22 वर्षीय ब्यूटीशियन की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिलासपुर। मनीषा पटेल : CG NEWS : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगा नगर सेक्टर 2 में रहने वाली ब्यूटीशियन युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलती लाश मिली है । परिजनों ने जहां हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कॉलरी एरिया रजगामार निवासी 22 वर्षीय युवती प्रियंका नायक उर्फ बबली पिछले 1 माह से बिलासपुर आकर गंगानगर सेक्टर 2 में किराए के मकान लेकर रह रही थी जो 36 मॉल स्तिथ पार्लर में ब्यूटीशियन का काम किया करती थी, उक्त युवती की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे पर लटकती लाश मिली है। बताया जाता है कि घर का दरवाजा भीतर से बंद था जिसे अन्य किरायेदारों ने किसी तरह तोड़कर भीतर प्रवेश किया और लाश को नीचे उतार घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। मकान मालिक नगर निगम कर्मी सविता दुबे के अनुसार उनका मकान रात 10:30 बजे तक बंद हो जाता है परंतु देर रात युवती के कमरे में कैसे पार्टी मनाई गई इस बात से वह भी अनभिज्ञ है।

घटना की सूचना पर रजगामार से बिलासपुर पहुंचे युवती के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, मृतिका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं एवं नाक से खून भी बहा है जिससे मामला संदिग्ध जान पड़ता है। वहीं कमरे में नशे से जुड़े सामग्री भी बरामद किए गए है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना की रात उस कमरे में मृतिका के साथ उसके दोस्त यार भी मौजूद थे।

युवती द्वारा खुदखुशी किए जाने की सूचना पर घटनास्थल पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी का मामला बताते हुए जांच किए जाने की बात कह रही है। मौत की स्पष्ट वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!