भारी मात्रा में गांजे के साथ पकड़ाए 3 तस्कर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश के चलते मिली सफलता


कोरिया। जिले के पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। गांजा तस्करों के पास से करीबन 67 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 13,40,000 रुपये बताई जा रही है। बता दे कि कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा लगातार थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा था। क्षेत्र में मादक पदार्थ , गांजा , कबाड़ शराब व जुआ सट्टा के कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए जिसके तहत पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है।

वही मामले का खुलासा करते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार जिसमे तीन लोग गांजा लेकर रामानुज नगर की तरफ से आ रहे है सूचना पर तत्काल टीम बना कर शासकीय वाहन क्रमांक सी जी 03/ 5911 को मुखबिर के बताये स्थान ग्राम कुड़ेली मोड़ के पास पहुँचे कुछ देर इंतजार करने के बाद रामानुज नगर की ओर से एक सफेद कार जिसका नम्बर सी जी 10 AR 8126 है जी आते हुए दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेरा बंदी करके पकड़ा गया ।
वाहन में तीन लोग सवार थे जिनकी तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में लपेटा हुआ गांजा के 19 पैकेट और काले बैग में 03 पैकेट गांजा वही प्लास्टिक की बोरी में 15 पैकेट गांजा जप्त किया गया। कुल मादक पदार्थ 67 किलो ग्राम बताया गया जिसकी कीमत लगभग 13,40,000 रुपये एवं एक कार कीमत सात लाख की। वही मोबाइल की कीमत चालीस हजार बताई जा रही है। सभी को जब्त कर लिया है। और आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





