
कांकेर। जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां 3 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर लिया है। नक्सली कांकेर जिले के परतापुर इलाके में सक्रिय था। जिसने नक्सलियों के शोषण,अत्याचार,हिंसा से तंग आ कर आत्मसमर्पण कर लिया। ये नक्सली 2005 से बाल संघम सदस्य के रूप में नक्सल संगठन से जुड़ गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली का नाम सन्नु मंडावी बताया जा रहा है। सन्नू ने अंतागढ़ में BSF के DIG एच.पी सिंह के समक्ष आत्मसर्पण किया है। नक्सली के ऊपर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सन्नु मंडावी नक्सल संघठन मिलिट्री प्लाटून No 5 के सेक्शन A का डिप्टी कमांडर था। कांकेर जिले के परतापुर इलाके में सक्रिय था। पहले बीजापुर में भी रहा है। नक्सली अपने साथ इंसास /एस एल आर रख कर चलता था। छग में कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल था। कांकेर जिले के अंतागढ़ स्थित BSF की 135 वीं बटालियन में समर्पण किया।