छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

*विधायक कविता ने ली किशोरी जी से आशीर्वाद

*विधायक कविता ने ली किशोरी जी से आशीर्वाद

बिलाईगढ़/ प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़। विधानसभा के अंतर्गत वनांचल के ग्राम सोनाखान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे शामिल होकर क्षेत्र के समृद्धि एवम खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा ।

 

प्राप्त समाचार के अनुसार वनांचल के ग्राम सोनाखान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा जारी है बिलाईगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे 18 दिसंबर दिन बुधवार को उक्त धार्मिक आयोजन में शामिल होकर क्षेत्र की समृद्धि एवम खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके पूर्व परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती की पावन पर्व पर विधायक कविता प्राण लहरे ने बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली, कर्म भूमि, तपोभूमि, की पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगते हुए माथा टेका।

शहीद वीर नारायण सिंह जी की पावन भूमि सोनाखान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पंडाल पहुंचकर, व्यास पीठ पर आसीन श्री धाम अयोध्या निवासी पूजनीय साध्वी राधिका किशोरी जी से आशीर्वाद ग्रहण कर, भेंट मुलाकात की, साथ ही साथ भगवान श्री कृष्ण जी से संपूर्ण बिलाईगढ़ विधानसभा वासियों के मंगल कामना के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया,

इस संपूर्ण कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे जी के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, मुरलीधर मिश्रा, जान मोहम्मद खान, दीपक टंडन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, नोबल डहरिया, इतवारी साहू, गोपी साहू, रामकुमार, रामसाय यादव, सरकार वर्मा के साथ सैकड़ो आमजन कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!