बीजापुरलोकप्रिय

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : आधे घंटे चली फायरिंग, जवानों को भारी पड़ता देख भागे माओवादी

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : आधे घंटे चली फायरिंग, जवानों को भारी पड़ता देख भागे माओवादी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में शनिवार सुबह पोटेनार के जंगल-पहाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजे से साढ़े 7 बजे तक चली। फिलहाल मुठभेड़ थम गई है। इलाके में सर्चिंग की जा रही है। मामला जिले के जांगला थाना क्षेत्र का है। इस घटना की पुष्टि एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने की है।

बताया जा रहा है कि, ग्राम पोटेनार और केशामुंडी के जंगल-पहाड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10-15 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर जांगला से संयुक्त दल रवाना हुआ था। पुलिस पार्टी में डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ 222 के जवान शामिल रहे। जंगल में पुलिस पार्टी को देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

लगभग आधे घंटे तक जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी होती रही। आधे घंटे फायरिंग के बाद मुठभेड़ थम गई। वहीं, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ में भाग निकले। फिलहाल सुरक्षा बलों की ओर से क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button