छत्तीसगढ़बलरामपुर

रामानुजगंज जल संसाधन विभाग प्रभारी कार्यपालन अभियंता सस्पेंड

बलरामपुर: जिले के जलसंसाधन विभाग संभाग क्रमांक 02 रामानुजगंज अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में वर्ष 2022-23 में भू-अर्जन की राशि में करप्शन की शिकायत हुई. 867.00 लाख को योर सेल्फ चेक के माध्यम से फर्मों के व्यक्तिगत खाते में फर्जी भुगतान कर वित्तीय अनियमितता की गई. अब इस मामले में विभाग के अवर सचिव ने प्रभारी कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर को सस्पेंड कर दिया है.Ramanujganj Executive Engineer Suspend

मुख्यमंत्री ने तत्कालीन कार्यपालन अभियंता को किया था सस्पेंड: कुछ महीनों पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे. उसी दौरान जल संसाधन विभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने भरी सभा में उन्हें सस्पेंड करने का निर्देश दिया था.

वित्तीय अनियमितता के आरोप में हुए सस्पेंड: विभाग में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के अंतर्गत उल्लंघन की वजह से संजय ग्रायकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान सस्पेंड अधिकारी को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!