छत्तीसगढ़रायगढ़

सरकारी दुकान से 15 बोरी चावल की की चोरी, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

CG CRIME : सरकारी दुकान से 15 बोरी चावल की की चोरी, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

रायगढ़। विक्की पटेल ।  CG CRIME : पुलिस ने उचित मूल्य दुकान से 15-16 की रात चावल बोरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को धरदबोचा है, जिनमें से एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है। मामला खरसिया चौकी के वार्ड क्रमांक 3 का है।

पुलिस चौकी खरसिया में रामकिशन आदित्य द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर करीब 15 बोरी चावल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जिस पर चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा आरोपियों के संबंध में स्थानीय मुखबीरों को सूचना देने लगाये।

मुखबीरों द्वारा तलवापार वार्ड क्रमांक 3 में रखने वाले नरेश दास महंत, अजय सारथी को दुकान में चोरी करना बताया गया। पुलिस की टीम ने तत्काल संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने किशोर बालक के साथ मिलकर दुकान से 5 बोरी चावल की चोरी करना बताया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर गवाहों के समक्ष 5 बोरी चावल की बरामदगी कर विधिवत जब्ती की गई है,

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपी-

(1) नरेश दास महंत पिता प्रेम दास महंत उम्र 28 साल निवासी तलवापार वार्ड क्रमांक 3 चौकी खरसिया जिला रायगढ़

(2) अजय सारथी पिता अग्निकुमार सारथी उम्र 40 साल निवासी तलवापार वार्ड क्रमांक 3 चौकी खरसिया जिला रायगढ़

(3) विधि के साथ संघर्षरत बालक को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर आज सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!