छत्तीसगढ़

एक लाख की इनामी नक्सली महिला ने किया सरेंडर, 12 साल से संगठन में कर रही थी काम

सुकुमा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाली महिला नक्सली 12 साल से प्रतिबंधित संगठन के साथ काम कर रही थी।

पुलिस के अनुसार समर्पण करने वाली महिला का नाम हेमला गंगी है। सुकमा पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली का स्वागत करते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने पर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!