खेलकूदछत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

शहीद वीर नारायण महाविद्यालय बिलाईगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

शहीद वीर नारायण महाविद्यालय बिलाईगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

बिलाईगढ़ : आज विकास खंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव व प्रतियोगिता का आयोजन शहीद वीर नारायण महाविद्यालय बिलाईगढ़ में किया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भुषण पांडे जी, जिला पंचायत सभापति भगवंती कुंजराम पटेल जी जी रहे.

इस खेल महोत्सव में स्टूडेंट्स ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया। महाविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और खेल प्रशिक्षक भी मौजूद रहे और उनका उत्साहवर्धन किया।

यह कार्यक्रम स्थानीय जनता और छात्र समुदाय के लिए प्रेरणास्पद रहा। आयोजकों ने भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है, जिससे युवा बेहतर खेल प्रतिभा दिखा सकें।

वहीँ कार्यक्रम मे लोकनाथ साहू जी, नंदू साहू जी, श्यामा साहू जी, कमल पटेल जी, हरीशंकर जायसवाल जी, हेतराम साहू जी, अभिषेक डड़सेना जी, गुलशन महिलाने जी, अर्जुन मनहर जी एवं एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त क्षेत्र वासी शामिल हुए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!