छ. ग. मरार महासंघ जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ का विस्तार हेतु द्वितीय चरण की बैठक सारंगढ़ पटेल धर्मशाला मे संपन्न
छ. ग. मरार महासंघ जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ का विस्तार हेतु द्वितीय चरण की बैठक सारंगढ़ पटेल धर्मशाला मे संपन्न…
सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ मरार महासंघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ का विस्तार हेतु द्वितीय चरण की बैठक सारंगढ़ पटेल धर्मशाला मे संपन्न हुई. जहाँ बैठक की शुरुवात जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद पटेल, महासचिव कृष्ण कुमार पटेल एवं उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा माँ शाकँभरी के तैल चित्र मे पूजा अर्चना कर प्रारम्भ किया गया.
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद पटेल द्वारा कर्मचारी मरार महासंघ द्वारा नियोजित कार्यक्रम की जानकारी दी गई एवं जिला कार्यकारिणी की विस्तार हेतु चर्चा परिचर्चा किया गया. वहीं बैठक के दौरान सारंगढ़ क्षेत्र से कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति भी किया गया.
कर्मचारी प्रकोष्ठ के सरंक्षक त्रिनाथ पटेल के द्वारा भविष्य मे परिचय सम्मलेन व नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ समारोह के आयोजन हेतु चर्चा करते हुए जिले के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताए.
इस जिला स्तरीय बैठक मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद पटेल सहित नव नियुक्त जिला महासचिव कृष्ण कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर पटेल, सरंक्षक त्रिनाथ पटेल एवं रेशम लाल पटेल, कार्यकारिणी अध्यक्ष विष्णु पटेल एवं रामेश्वर पटेल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल एवं पुरुषोत्तम पटेल, सचिव बुधराम माली एवं नेहा कौशिक, सहसचिव जागेश्वर पटेल व अविनाश पटेल, उप कोषाध्यक्ष संतोष पटेल, संगठन सचिव, खीक राम कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी के. पी. पटेल व कमलेश पटेल इत्यादि उपस्थित रहे.






