श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत पवनी एवम् बिलाई गढ़ में निकली भव्य शोभा यात्रा…

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत पवनी एवम् बिलाई गढ़ में निकली भव्य शोभा यात्रा…
बच्चा बच्चा राम का..जन्म भूमि के काम का, जय जय श्रीराम के नारे..से गूंज उठा पवनी एवम् बिलाईगढ़…
चंद राम बंजारे, प्रज्ञा 24 न्यूज
बिलाई गढ़/पवनी – श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत नगर पंचायत बिलाई गढ़ एवम् ग्राम पंचायत पवनी मे पूरे क्षेत्र को राममय करने और सभी जनमानस की सहभागिता से आज दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जहां नगर पंचायत बिलाई गढ़ मे डीजे के साथ पूरे नगर में बाइक रैली सहित भगवान राम की प्रतिमा और झंडे के साथ रैली निकली गई।
वहीं ग्राम पंचायत पवनी मे युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा पूरे गांव में श्रीराम जी की प्रतिमा एवम् झंडे सहित कीर्तन मंडली के साथ भव्य रैली निकालकर सभी लोगों को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण के प्रेरित किया गया।