होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस थाना भटगांव मे आयोजित

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस थाना भटगांव मे आयोजित
प्रबुद्ध जन, पार्षद गण, पत्रकार साथी, पुलिस स्टॉफ व तहसीलदार की उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न

भटगांव :- भटगांव थाना मे होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक नगर के प्रबुद्ध जन, पार्षद गण, पत्रकारगण, अधिकारी गण व तहसीलदार महोदया के साथ रखी गयी। जिसमे शांति पूर्ण होली मनाने हरे भरे वृक्षो को न काटने विद्युत तार के नीचे होलिका दहन नही करना, एक दूसरे पर जबरदस्ती रंग गुलाल न लगाना, बाईक पर तीन सवारी के साथ साथ शराब की सेवन न करने की बात की गई।

वही कही भी अप्रिय घटना या कुछ विशेष बात रहे तो सीधा थाना मे सूचित करे ताकि तुरंत स्टाफ भेजकर कार्यवाही हो । इसके आलावा दसवी बारहवीं बोर्ड परीक्षा को देखते हुए नगाढ़ा की तेज धुन पर व डीजे साउंड पर प्रतिबंधित किया गया। हर चौक चौराहों पर पुलिस की टीम होली का दहन रात से लेकर होली के दिन भर गस्त मे रहेगी। बैठक मे मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, पार्षद गण, ग्रामीण क्षेत्र के सरपंच, पंच व पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन –








